Covid-19 Update1st April: कोरोना वायरस के राज्यवार मामले, जानिए कहां-कितने मरीज

Covid-19 Update1st April: कोरोना वायरस के राज्यवार मामले, जानिए कहां-कितने मरीज

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग 202 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 7 लाख 54 हजार 948 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 36571 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं।

मीडिया में भारत में कोरोना के संक्रमण के आंकड़ों को लेकर बड़ा भ्रम है। अलग-अलग सूत्रों के हवाले से अलग-अलग मीडिया संस्‍थान कई तरह के आंकड़े दे रहे हैं। sehatraag.com पर आप जो भी आंकड़े देख रहे हैं उसकी सत्‍यता के बारे में आप निश्चिंंत हो सकते हैं क्‍योंक‍ि हम केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के सत्‍याप‍ित आंकड़े ही आपके सामने रखते हैं।

भारत में ये संक्रमण अब तेज गति से पैर पसारने लगा है। पिछले 24 घंटे में देश में 437 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इसमें सबसे बड़े खलनायक तमिलनाडु और महाराष्‍ट्र साबित हुए हैं। तमिलनाडु में कल तक जो आंकड़ा 74 कन्‍फर्म मरीजों का था वो आज 234 पर पहुंच गया है जबकि महाराष्‍ट्र में कल तक 216 मरीज थेे और आज ये आंकड़ा 302 पर पहुुंच गया। इसके अलावा कर्नाटक, केरल और मध्‍‍‍य प्रदेश में भी मरीज तेजी सेे बढ़े हैं।

तब्‍लीगी जमात का रोल

आज मरीजों की संख्‍या बढ़ाने में तब्‍लीगी जमात का बड़ा रोल रहा है। पिछले 24 घंटे मेंं जो कन्‍फर्म मामले सामने आए हैं उनमें आधे के करीब तब्‍लीगी जमात के लोग हैं।       

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आकड़ों के अनुसार आज भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 1649 पहुंच चुकी है। भारत में मौजूद विदेशी मरीजों की संख्‍या 49 है। एक्‍ट‍िव पीडि़तों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 143 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से 41 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 1834 मामले हैं। आइए जानते हैं कोरोना वायरस के राज्यवार मामले, जैसे- कहां-कितने मरीज?

पढ़ें- 1st April Corona Virus Update: जानें, भारत में COVID- 19 के कितने मामले?

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड

10

1

0

आंध्र प्रदेश

83 

1

0

असम


बिहार

01


23

00


0

00


1

छत्तीसगढ़

9

2

0

दिल्ली

152

6

2

गोवा

5

0

0

गुजरात 

82

5

6

हरियाणा

43

21

0

हिमाचल प्रदेश 

3

0

1

कर्नाटक

101

8

3

केरला

241

23

2

मध्य प्रदेश 

66

0

3

महाराष्ट्र 

302

39

9

मणिपुर

1

0

0

मिजोरम

1

0

0

ओडिशा

4

0

0

पुुडुचेरी

3

1

0

पंजाब

42

1

3

राजस्थान

93

3

0

तमिलनाडु

234

6

1

तेलांगना

96

1

3

चंडीगढ़ 

16

0

0

जम्मू एंड कश्मीर 

62

2

2

लद्दाख

13

3

0

उत्तर प्रदेश 

103

14

2

उत्तराखंड

7

2

0

वेस्ट बंगाल

37

6

3

भारत में कुल मामले

1834

144

41

  

इसे भी पढ़ें-

कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

बढ़ता तापमान खत्म करेगा कोरोना वायरस, जानें क्या कहती है रिसर्च

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।